
संवाद 24 लखनऊ। एंटी-टेररिज़्म स्क्वॉड (एटीएस) ने कथित धर्मांतरण रैकेट से जुड़े आरोपी ईदुल इस्लाम को नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उनके खिलाफ दर्ज नामजद FIR के तहत यह कार्रवाई की गई है, जिसमें वे छांगुर बाबा के नेटवर्क से जुड़े हैं और रैकेट की गहराई से जांच करने के लिए एटीएस जल्द कस्टडी रिमांड की अर्जी दाखिल करेगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ईदुल इस्लाम को नागपुर के आशी नगर इलाके से शनिवार को पकड़कर ट्रांज़िट रिमांड पर लखनऊ लाया गया। इस गिरोह की जांच में उनके नाम का खुलासा तब हुआ जब धर्मांतरण रैकेट के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के खिलाफ चल रही जांच में ईदुल का नाम सामने आया था।
एटीएस का दावा है कि ईदुल इस्लाम ‘भारत प्रतीकार्थ सेवा संघ’ नामक संगठन का संचालन करता था, जिसकी आड़ में कथित रूप से धार्मिक रूपांतरण का नेटवर्क चलाया जा रहा था। जांच अधिकारी यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि रैकेट के द्वारा फंडिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट कैसे दिया गया और गिरोह के अन्य सदस्यों तक कैसे पहुंचता है।
अधिकारी आगे कि रहे हैं कि ईदुल के पास ऐसे कई महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी है, जो धर्मांतरण रैकेट के वित्तीय और संचालन संबंधी नेटवर्क की गहरी तह तक पहुंचने में एटीएस की मदद कर सकते हैं। इसके लिए एटीएस न्यायिक हिरासत में ईदुल से पूछताछ करेगी।
यह गिरफ्तारी प्रदेश में अवैध धर्मांतरण और इसके सम्बंधित आरोपों के खिलाफ चल रही जांच में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जो पिछले कुछ महीनों से जारी जांच का हिस्सा है।






