गढ़िया कछपुरा में चकबंदी विभाग की जन चौपाल, किसानों की समस्याएं सुनीं, कई का मौके पर निस्तारण

संवाद 24 संवाददाता। विकासखंड जलालाबाद अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़िया कछपुरा में चकबंदी आयुक्त, लखनऊ के निर्देश पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में क्षेत्रीय किसानों की भूमि संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और विभागीय अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई की।

चौपाल की अध्यक्षता कर रहे चकबंदी अधिकारी संतोष कुमार तिवारी ने किसानों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों और शिकायतों को एक-एक कर सुना। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि कुछ प्रकरणों को नियमानुसार प्रक्रिया में लेकर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

अधिकारी ने उपस्थित किसानों को चकबंदी प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति, अभिलेखों की प्रगति और आगामी कार्यवाही के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चकबंदी कार्य पारदर्शिता और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है।

इस अवसर पर चकबंदी कर्ता अजीत कुमार तथा लेखपाल गौतम मिश्रा ने अभिलेखों के आधार पर किसानों को उनकी भूमि की मालियत, रकबा और अन्य राजस्व विवरणों की जानकारी उपलब्ध कराई। किसानों की शंकाओं का समाधान करते हुए अभिलेखों का सत्यापन भी किया गया।

जन चौपाल में लेखपाल कन्हैयालाल, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासनिक पहल की सराहना करते हुए नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की, जिससे भूमि संबंधी विवादों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News