जनखत गांव में निर्माण कार्यों का मंत्री असीम अरुण ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

संवाद 24 संवाददाता। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने शुक्रवार को जनखत गांव में विधायक निधि से संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जनक दरबार परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल और हाई मास्ट लाइट के कार्यों का जायजा लिया। लगभग 24 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे इन कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा पर्याप्त प्रकाश की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इसके अतिरिक्त उन्होंने दंगल स्थल पर बनाए जा रहे चबूतरे, प्रकाश व्यवस्था तथा दर्शकों के बैठने के लिए तैयार की जा रही सीढ़ियों के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। करीब 21 लाख रुपये की लागत से विकसित की जा रही इन सुविधाओं से स्थानीय खेल गतिविधियों एवं सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मंत्री असीम अरुण ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को तय समय पर बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *