कन्नौज की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संकल्प, मंत्री असीम अरुण जी की सार्थक पहल से सर्वे का निर्णय

संवाद 24 संवाददाता। कन्नौज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन स्मारकों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। वर्तमान में उत्तर प्रदेश शासन में समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण जी की सार्थक पहल से यह बैठक आयोजित हुई, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास (Indian National Trust for Art and Cultural Heritage) (INTACH) के डॉ. किशन नौरियाल एवं उनकी टीम के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कन्नौज एवं तिर्वा क्षेत्र के ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों के संरक्षण, दस्तावेजीकरण तथा वैज्ञानिक सर्वेक्षण को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि कन्नौज की ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए योजनाबद्ध प्रयास आवश्यक हैं।

चर्चा के दौरान निर्णय लिया गया कि INTACH और प्रशासन की संयुक्त टीम गठित कर कन्नौज तथा तिर्वा के प्रमुख पुरातात्विक स्थलों का सर्वेक्षण कराया जाएगा। सर्वेक्षण के आधार पर संरक्षण की प्राथमिकताएं तय कर चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि इन स्थलों की वास्तविक स्थिति का वैज्ञानिक आकलन किया जा सके।

मंत्री ने कहा कि कन्नौज की प्राचीन विरासत जनपद की सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक है। इसे सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ी रह सकें।

इस अवसर पर एसडीएम तिर्वा राजेश चौरसिया, विवेक पाठक, राहुल सिंह, ज्योत्सना सहित अन्य अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त प्रयासों से कन्नौज की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संकल्प व्यक्त किया।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *