पांचाल घाट पर गंगा में कूदी 15 वर्षीय छात्रा, 16 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; तेज बहाव से सर्च ऑपरेशन में बाधा

शहर के पांचाल घाट पर शनिवार शाम गंगा नदी में छलांग लगाने वाली 15 वर्षीय छात्रा का रविवार सुबह तक कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद से पुलिस और गोताखोरों की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हैं। नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण तलाशी अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रा के लापता होने से परिजन परेशान हैं और उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकली थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, कमालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा अपनी मां और बहन के साथ कादरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ननिहाल में रहती थी। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकली थी। शाम करीब 6:30 बजे वह पांचाल घाट स्थित पुरानी घटिया के पास पहुंची, जहां उसने गंगा नदी में छलांग लगा दी।

नाविकों ने देखा, पुलिस को दी सूचना

घाट पर मौजूद नाविकों ने छात्रा को गंगा में कूदते हुए देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई। शुरुआती तलाशी के दौरान गोताखोरों ने नदी के करीब दो किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला।

अंधेरा होने पर रोका गया अभियान, सुबह फिर शुरू हुई तलाश

शनिवार शाम घटना के बाद शुरू हुआ तलाशी अभियान अंधेरा होने के कारण रात में रोकना पड़ा। रविवार सुबह दोबारा खोजबीन शुरू की गई। सुबह करीब 11 बजे तक छात्रा का पता नहीं चल सका था। गोताखोर नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश कर रहे थे, लेकिन तेज धारा और गहराई अभियान में बड़ी चुनौती बनी हुई थी।

Anuj Singh
Anuj Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *