29 मार्च 2026 का वैदिक पंचांग एवं राशिफल
Share your love

आचार्य मधुसूदन अग्निहोत्री (वैदिक ज्योतिष, कर्मकांड एवं धर्मनिर्णय विशेषज्ञ)।
वैदिक पंचांग
अंग्रेजी दिनांक – 29 मार्च 2026, रविवार
कालगणना
सृष्टि संवत् – 1,95,58,85,127
युगाव्द – 5127
विक्रम संवत् – 2083
शक संवत् – 1948
सम्वत्सर – रौद्र
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत
मास, पक्ष एवं वार विवरण
मास – चैत्र
पक्ष – शुक्ल
तिथि – एकादशी (पूरा दिन और रात), अगले दिन सुबह 05:12 तक
वार – रविवार
नक्षत्र, योग एवं करण
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 01:46 तक, तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी
योग – वृद्धि रात्रि 08:43 तक, तत्पश्चात् ध्रुव
करण – वणिज शाम 05:46 तक, फिर विष्टि (भद्रा) रात्रि 05:12 (30 मार्च) तक
चंद्र गोचर – सिंह राशि (पूरा दिन)
सूर्य, काल एवं मुहूर्त (फर्रुखाबाद स्थानीय समय)
सूर्योदय – 06:18
सूर्यास्त – 06:40
अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:05 से 12:48 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:06 से 12:58 तक (30 मार्च)
राहुकाल – शाम 05:07 से 06:40 तक
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में (रविवार होने के कारण)
व्रत-पर्व विवरण
आज “कामदा एकादशी” का पावन व्रत है। यह हिन्दू नव वर्ष की पहली एकादशी है। कामदा एकादशी समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाली और पापों का नाश करने वाली मानी जाती है। आज के दिन भगवान विष्णु के “वासुदेव” स्वरूप की पूजा का विधान है। रविवार और एकादशी का संयोग आज आदित्य हृदय स्तोत्र और विष्णु सहस्रनाम के पाठ के लिए अत्यंत श्रेष्ठ है।
विशेष जानकारी
चन्द्रमा आज पूरे दिन सूर्य की राशि सिंह में रहेंगे। रात्रि 01:46 तक शुक्र का नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी रहेगा। आज भद्रा का निवास मृत्यु लोक (पृथ्वी) पर शाम 05:46 से अगले दिन सुबह 05:12 तक रहेगा। भद्रा काल में मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं, किंतु एकादशी का पूजन और भजन विशेष फलदायी रहेगा। आज का दिन कला, सौंदर्य और राजकीय कार्यों में सफलता दिलाने वाला है।
दिशा-विवेक
पूर्व और उत्तर दिशा में यात्रा आज अत्यंत शुभ।
पश्चिम दिशा में यात्रा आवश्यक हो तो दलिया या घी खाकर प्रस्थान करें।
सोते समय सिर पूर्व अथवा दक्षिण दिशा की ओर रखें।

आज का राशिफल 29 मार्च 2026, रविवार
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज बौद्धिक कार्यों और रचनात्मकता में आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। एकादशी व्रत का पुण्य आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
उपाय – सूर्य नारायण को अर्घ्य दें और ‘विष्णु चालीसा’ का पाठ करें।
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। सुख-शांति का अनुभव करेंगे। भूमि-भवन के योग बन रहे हैं।
उपाय – भगवान विष्णु को तुलसी दल और पीले पुष्प अर्पित करें।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
साहस और पराक्रम बढ़ा रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। छोटी दूरी की लाभदायक यात्रा हो सकती है। संवाद शैली से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
उपाय – पक्षियों को दाना डालें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जप करें।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, DE, डो)
आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा जिससे अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में उत्सव जैसा वातावरण रहेगा। निवेश के लिए दिन बहुत शुभ है।
उपाय – शिवलिंग पर जल और सफेद चंदन अर्पित करें।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
चन्द्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। व्यक्तित्व में निखार आएगा और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सोचे हुए कार्य बिना बाधा के पूरे होंगे।
उपाय – मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज खर्चों की अधिकता रह सकती है, किंतु वे मांगलिक कार्यों में होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। शाम के समय किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय – कन्याओं को मीठा फल दान करें।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने मित्रों से भेंट लाभदायक रहेगी। व्यापारिक विस्तार के लिए दिन उत्तम है। संतान की उन्नति से मन हर्षित रहेगा। लाभ की स्थिति मजबूत है।
उपाय – लक्ष्मी नारायण की आरती करें और सफेद चंदन चढ़ाएं।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के योग हैं। पिता का सहयोग संजीवनी की तरह कार्य करेगा। राजकीय कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है।
उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें और सिंदूर का तिलक लगाएं।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। आज आपकी रुचि धर्म-कर्म और लंबी दूरी की यात्रा में रहेगी। समाज के प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा। धन और सम्मान दोनों में वृद्धि होगी।
उपाय – भगवान विष्णु को पीले फल चढ़ाएं और मस्तक पर पीला चंदन लगाएं।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें और विवादों से बचें। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना बनी हुई है। संयम से कार्य करें।
उपाय – शनि मंदिर में दीप जलाएं और कामदा एकादशी की कथा सुनें।
कुंभ (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार में नई साझेदारी से लाभ होगा। आज आप अपनी कार्यशैली से विरोधियों को भी मित्र बना लेंगे। उत्तम भोजन और उपहार की प्राप्ति होगी।
उपाय – पक्षियों को सप्तधान्य खिलाएं।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। पुराने रोगों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। ननिहाल पक्ष से लाभ मिल सकता है। मन में उत्साह और शांति रहेगी।
उपाय – भगवान विष्णु को तुलसी दल और पीले पुष्प अर्पित करें।


