ICICI Prudential AMC IPO: पहले दिन QIB हिस्सा लगभग दोगुना सब्सक्राइब, GMP में तेज़ उछाल

संवाद 24, मुंबई । 2 मजबूत फंडामेंटल वाला आईपीओ आते ही निवेशकों की दिलचस्पी साफ दिखने लगती है। ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) का आईपीओ इसका ताजा उदाहरण है। इश्यू के पहले ही दिन इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला है, खासतौर पर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) से। QIB कैटेगरी 1.97 गुना सब्सक्राइब हो चुकी है, जबकि कुल आईपीओ 72 फीसदी भर गया है। इसी के साथ ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) भी लगातार बढ़ रहा है।

पहले दिन की स्थिति

₹7,581 करोड़ के आईपीओ को पहले दिन करीब ₹5,490 करोड़ की बोलियां मिलीं।

QIB: 1.97 गुना

NII: 0.37 गुना

रिटेल: 0.21 गुना

आरक्षित श्रेणी: 0.44 गुना

एंकर और प्री-IPO में जबरदस्त रुचि

आईपीओ से पहले ICICI प्रूडेंशियल AMC ने एंकर बुक के जरिए 149 निवेशकों से 2,165 रुपये प्रति शेयर पर करीब ₹3,021.8 करोड़ जुटाए। इसमें GIC, Temasek, Fidelity, BlackRock, JP Morgan, Goldman Sachs जैसे बड़े global investors शामिल रहे।
इसके अलावा कंपनी ने करीब ₹4,815 करोड़ का pre-IPO placement भी पूरा किया था।

GMP में मजबूती

ग्रे मार्केट में शेयर का GMP बढ़कर करीब ₹280 पहुंच गया है। अपर प्राइस बैंड ₹2,165 के मुकाबले यह लगभग 12.93 फीसदी premium दिखा रहा है। शुरुआत में GMP करीब 5 फीसदी था।

आवेदन की तारीख

यह IPO 12 दिसंबर 2025 को खुला है और 16 दिसंबर 2025 तक निवेश किया जा सकता है।

इश्यू साइज: ₹10,602 करोड़

लॉट साइज: न्यूनतम 6 शेयर

Samvad24 विश्लेषण:
Strong institutional demand और rising GMP यह दिखाते हैं कि बाजार ICICI Prudential AMC के IPO को लेकर confident है। लिस्टिंग से पहले निवेशकों की नजर अब आगे के subscription numbers पर रहेगी।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *