पाकिस्तान बांग्लादेश को JF-17 फाइटर जेट बेचने की तैयारी में, इस्लामाबाद में एयरफोर्स चीफ की बातचीत

संवाद 24 डेस्क। पाकिस्तान बांग्लादेश को JF-17 थंडर लड़ाकू विमान बेचने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में इस्लामाबाद में दोनों देशों के वायुसेना प्रमुखों के बीच बातचीत हुई है। पाकिस्तानी सेना ने इस बैठक की पुष्टि की है।

बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार के मुताबिक, पाकिस्तान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिधु और बांग्लादेश वायुसेना प्रमुख हसन महमूद खान के बीच बैठक हुई। इसमें JF-17 फाइटर जेट की संभावित बिक्री और रक्षा सहयोग को लेकर चर्चा की गई।

चीन के साथ मिलकर बनाया गया है JF-17
JF-17 थंडर एक मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जिसे पाकिस्तान ने चीन के सहयोग से विकसित किया है। यह विमान हवा से हवा और हवा से जमीन पर हमला करने में सक्षम है और पहले से पाकिस्तान वायुसेना में सेवा में है।

ट्रेनर विमान और पायलट ट्रेनिंग का भी प्रस्ताव
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को ‘सुपर मुश्शक’ ट्रेनर विमान की फास्ट-ट्रैक डिलीवरी, पायलट ट्रेनिंग और लॉन्ग-टर्म तकनीकी सपोर्ट देने का भी भरोसा दिया है। दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर भी बातचीत हुई।

बांग्लादेश की आधिकारिक पुष्टि नहीं
बांग्लादेश सरकार ने अब तक इस संभावित डिफेंस डील पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पाकिस्तान-बांग्लादेश रिश्तों में तेजी से सुधार
शेख हसीना के तख्तापलट के बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव के बीच पाकिस्तान और बांग्लादेश के रिश्तों में नजदीकियां बढ़ी हैं।

  • अगस्त 2024 के बाद मोहम्मद यूनुस दो बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मिल चुके हैं।
  • नवंबर 2024 में 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तानी कार्गो जहाज चटगांव पहुंचा।
  • अप्रैल 2025 में 15 साल बाद दोनों देशों के विदेश सचिवों की बैठक हुई।

हाल के महीनों में सैन्य, कूटनीतिक और व्यापारिक स्तर पर दोनों देशों के संपर्क लगातार बढ़े हैं।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *