एपस्टीन मामले में बड़े नामों की तस्वीरें सार्वजनिक, 3 लाख दस्तावेजों से मचा वैश्विक हलचल

Share your love

अमेरिकी न्याय विभाग ने जारी किए 7 सेट में रिकॉर्ड; राजनीति, मनोरंजन और राजघरानों से जुड़े चेहरों की मौजूदगी

संवाद 24 डेस्क: अमेरिका के कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े मामले में अब तक का सबसे बड़ा दस्तावेजी खुलासा सामने आया है। अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने शुक्रवार देर रात भारतीय समयानुसार लगभग ढाई बजे, जांच से संबंधित करीब तीन लाख दस्तावेज और तस्वीरें सार्वजनिक कर दीं। ये रिकॉर्ड सात अलग-अलग सेट में जारी किए गए हैं, जिनका आकार 2.5 जीबी से अधिक बताया जा रहा है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, शांटे डेविस के साथ
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ एक महिला
हॉट टब में एक महिला के साथ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन। महिला का चेहरा छुपा दिया गया है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन एक स्विमिंग पूल में दो महिलाओं के साथ नहाते दिख रहे हैं।

जारी की गई फाइलों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पॉप आइकन माइकल जैक्सन, हॉलीवुड अभिनेता क्रिस टकर, ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू सहित कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की तस्वीरें शामिल हैं। कुछ तस्वीरों में पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन को युवतियों के साथ पूल और निजी आयोजनों में देखा जा सकता है, हालांकि इन तस्वीरों की जगह और समय को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अरबपति रिचर्ड ब्रैसनन (बाएं) के साथ जेफ्री एपस्टीन।

न्याय विभाग के अनुसार, पहले चार सेट सार्वजनिक किए गए थे, जिसके कुछ घंटों बाद तीन अतिरिक्त सेट और जारी किए गए। कुल मिलाकर 3,500 से अधिक फाइलें सामने आई हैं, जिनमें तस्वीरों के साथ-साथ ईमेल, संपर्क विवरण और अन्य जांच से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिकॉर्ड की विशाल संख्या के कारण इनके प्रभाव का आकलन फिलहाल करना जल्दबाजी होगी।

स तस्वीर में मशहूर गायक माइकल जैक्सन (दाएं), जेफ्री एपस्टीन के साथ नजर आ रहे हैं।

सरकारी बयान में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कुछ संवेदनशील दस्तावेज फिलहाल रोके गए हैं। इसके पीछे या तो चल रही जांचें हैं या फिर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कारण बताए गए हैं। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले समय में और भी खुलासे संभव हैं।

अब तक जिन चर्चित हस्तियों से जुड़ी तस्वीरें या नाम सामने आए हैं, उनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन, प्रिंस एंड्रयू और सारा फर्ग्यूसन, ओप्रा विन्फ्रे, केविन स्पेसी, क्रिस टकर और अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन शामिल बताए जा रहे हैं।

प्राइवेट जेट में प्रेमिका गिस्लीन मैक्सवेल के साथ जेफ्री एपस्टीन।

गौरतलब है कि जेफ्री एपस्टीन एक प्रभावशाली फाइनेंसर था, जिसे यौन अपराधों के आरोप में दोषी ठहराया गया था। उसकी मौत जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 18 नवंबर को एक कानून पर हस्ताक्षर कर एपस्टीन से जुड़े सभी रिकॉर्ड 30 दिनों के भीतर सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था। तय समय सीमा पूरी होने के बाद अब न्याय विभाग चरणबद्ध तरीके से ये फाइलें जारी कर रहा है।

इस ऐतिहासिक दस्तावेजी रिलीज के बाद अमेरिका सहित दुनिया भर में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है, और नजरें आगे होने वाले संभावित खुलासों पर टिकी हैं।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News