अखिलेश यादव ने दिवंगत बीएलओ के परिजन को दी आर्थिक मदद, कहा– दुख की घड़ी में परिवार के साथ हूं

संवाद 24। लखनऊ। मलिहाबाद के सरांवा गांव निवासी बीएलओ विजय कुमार वर्मा के निधन पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उनके परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। विजय वर्मा की बीते शुक्रवार को ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई थी। यह सहायता लखनऊ में सपा प्रदेश कार्यालय में दी गई।

दोपहर करीब एक बजे विजय वर्मा की पत्नी संगीता रावत, बेटे हर्षित वर्मा सहित परिवार के 5 सदस्य सपा कार्यालय पहुंचे, जहां अखिलेश यादव ने उन्हें चेक सौंपा। संगीता रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दी गई यह सहायता उनके लिए राहत का काम करेगी। उन्होंने बताया कि विजय वर्मा के इलाज में करीब 8 लाख रुपए खर्च हुए, जिनके लिए परिवार को उधार लेना पड़ा।

संगीता ने यह भी कहा कि अब तक प्रशासन या सरकार की ओर से किसी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि 14 नवंबर की रात बीएलओ ड्यूटी के दौरान विजय कुमार वर्मा को ब्रेन हैमरेज हुआ था। उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

परिवार अब भी सरकारी सहायता की उम्मीद कर रहा है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *