2026 का खंडग्रास चंद्रग्रहण: क्या बदलने वाला है आपके जीवन में?

संवाद 24 आचार्य मधुसूदन अग्निहोत्री।
दिनांक: 3 मार्च 2026 (फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा)
स्पर्श: दोपहर 03:20 बजे
मध्य: सायं 05:14 बजे
दृश्य काल: सायं 06:10 बजे
मोक्ष: सायं 06:48 बजे
ग्रहण सम्पूर्ण भारत में दृश्य रहेगा

सूतक काल (शास्त्र सम्मत)
चंद्रग्रहण का सूतक = 9 घंटे पूर्व
अतः सूतक प्रारंभ: प्रातः 06:20 बजे से

सूतक में वर्जित कार्य
देवपूजा, मूर्ति स्पर्श, मंदिर प्रवेश
भोजन पकाना व ग्रहण करना
शुभ संस्कार (विवाह, मुहूर्त, यात्रा आरंभ)

सूतक में करने योग्य कार्य
मंत्र जप, स्तोत्र पाठ, ध्यान
गीता/रामायण/विष्णुसहस्रनाम पाठ
दान, जप, तप, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय जप

ग्रहण मोक्ष के बाद
स्नान, शुद्धि
देव पूजन
दान–पुण्य, अन्नदान, वस्त्रदान अत्यंत फलदायी

राशियों पर ग्रहण का प्रभाव
मेष
मानसिक चंचलता व निर्णय में भ्रम संभव। वाणी संयम रखें। संतान व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ
धन व्यय बढ़ सकता है। अनावश्यक निवेश टालें। पारिवारिक सहयोग से लाभ होगा।

मिथुन
कार्य क्षेत्र में बाधा व अस्थिरता। धैर्य से काम लें। नई योजनाएँ स्थगित रखें।

कर्क
यात्रा व तनाव योग। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक कार्य से शांति मिलेगी।

सिंह
मानसिक दबाव व विरोधियों से सावधान रहें। क्रोध से बचें। आध्यात्मिकता लाभ देगी।

कन्या
विवाद से दूरी रखें। नौकरी/व्यवसाय में सामान्य प्रगति। संयम से सफलता मिलेगी।

तुला
दांपत्य व साझेदारी में मतभेद संभव। समझदारी से निर्णय लें। धन लाभ मध्यम।

वृश्चिक
रोग व थकान का योग। स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें। जप-तप से राहत मिलेगी।

धनु
भाग्य सहयोगी रहेगा। कार्य सिद्धि के अवसर मिलेंगे। धार्मिक यात्रा शुभ।

मकर
पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। भूमि-वाहन कार्य टालें। संयम आवश्यक।

कुंभ
मानसिक तनाव व खर्च बढ़ सकता है। योजनाएँ धीरे चलेंगी। गुरुजनों का मार्गदर्शन लाभकारी।

मीन
धन हानि से सावधान। लेन-देन सोच समझकर करें। आध्यात्मिक साधना से शुभ फल।

विशेष शास्त्रीय संदेश
ग्रहण काल में किया गया जप लाख गुना फलदायी
दान करने से पितृदोष, रोग एवं कष्ट शमन
गर्भवती महिलाएँ सावधानी रखें, तीक्ष्ण वस्तु प्रयोग न करें
भोजन में तुलसी/कुश रखें

“ग्रहण केवल आकाशीय घटना नहीं, यह आत्मशुद्धि, साधना और दान का दिव्य अवसर है। जो इस समय जप-तप करता है, उसे अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है।”

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News