सनातन उत्थान ही हिंदू समाज का उत्थान: राजकुमार मटाले

संवाद 24 संवाददाता। तिर्वा नगर के अंबेडकर बस्ती में रविवार, 25 जनवरी 2026 को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की। सम्मेलन की अध्यक्षता श्री प्रेमचंद्र यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख श्री राजकुमार मटाले उपस्थित रहे।

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि महिला वक्ता के रूप में श्रीमती दीपिका (प्रधानाचार्य, जीजीआईसी) तथा बहन किरण (ब्रह्माकुमारी) ने अपने विचार रखे। श्रीमती दीपिका ने अपने उद्बोधन में संघ के ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सामाजिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक परिवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने समाज को संस्कारयुक्त दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि श्री राजकुमार मटाले जी (अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने अपने ओजस्वी एवं विचारोत्तेजक संबोधन में हिंदू धर्म की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और सनातन मूल्यों की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा ही हिंदू समाज की आत्मा है और इसके संरक्षण एवं उत्थान से ही समाज का समग्र विकास संभव है। उनके वक्तव्य से उपस्थित जनसमूह में उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण नगर एवं विभिन्न शाखाओं से आए स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत नाट्य प्रस्तुति ‘भारत दर्शन’ रही, जिसमें प्राचीन भारत के गौरवपूर्ण इतिहास और सांस्कृतिक वैभव को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा मोबाइल के दुरुपयोग पर आधारित सामाजिक संदेशपूर्ण नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को सोचने पर विवश किया और सराहना बटोरी।

इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्री राहुल जी, सह जिला प्रचारक श्री धनंजय जी, सह जिला कार्यवाह श्री शशिकांत जी, नगर/खंड प्रचारक योगेश जी, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री नीरज जी, सह विभाग कार्यवाह श्री छत्रवीर जी, विभाग व्यवस्था प्रमुख श्री राजेश गुप्ता जी, विभाग प्रचार प्रमुख श्री कौशलेंद्र जी, सह जिला संघचालक श्री विजय चतुर्वेदी जी, प्रांत सेवा प्रमुख श्री अमीर सिंह जी,सह खण्ड कार्यवाह प्रसून जी विनीत जी प्रांत संयोजक हिंदू जागरण मंच श्री धर्मेंद्र जी आर्यन जी अनुकूल जी सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

आयोजन में लगभग 2500 से अधिक समाजबंधुओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती तथा राष्ट्र एवं सनातन संस्कृति के उत्थान के संकल्प के साथ किया गया। सम्मेलन ने समाज में संस्कृति, संस्कार और संगठन की भावना को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *