झांसी की वोटर लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम, घर नंबर-54 दर्ज

संवाद 24 संवाददाता। UP में चल रही SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के दौरान झांसी से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। वोटर लिस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का नाम दर्ज मिला है। सूची में उनके पिता का नाम हरिवंशराय बच्चन और पता मकान नंबर-54, कछियाना, ओरछा गेट दर्ज है।

सबसे हैरानी की बात यह है कि रिकॉर्ड में यह भी लिखा है कि अमिताभ बच्चन ने 2003 में झांसी में मतदान किया था

स्थानीय लोग बोले “कभी देखा ही नहीं, सिर्फ फिल्मों में जानते हैं”

दैनिक भास्कर की टीम जब वोटर लिस्ट में दर्ज पते पर पहुंची, तो इलाके के लोगों ने बताया कि उन्होंने अमिताभ बच्चन को यहां कभी नहीं देखा। किसी को भी यह जानकारी नहीं थी कि कभी उनका नाम यहां की वोटर लिस्ट में दर्ज रहा हो।

मेरठ में SIR के दबाव में बीएलओ ने जहर खाकर जान देने की कोशिश

वहीं SIR प्रक्रिया के दौरान मेरठ में बीएलओ मोहित चौधरी ने तनाव में आकर जहर खा लिया। गनीमत रही कि समय पर अस्पताल ले जाने की वजह से उनकी जान बच गई।

परिजनों के मुताबिक –

  • मोहित को सुपरवाइजर बार-बार सस्पेंड करने की धमकी दे रहे थे
  • वे रोज 17 घंटे तक लगातार काम कर रहे थे
  • उनकी पत्नी भी काम में मदद कर रही थीं
  • “पिछले 15 दिनों में हमारी जिंदगी बदल गई,” पत्नी ने कहा

SIR के दौरान लगातार आने वाली शिकायतों और भारी दबाव के बीच यह मामला तेजी से चर्चा में है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *