दुबई की कंपनी को 24 करोड़ का चूना लगाने वाला 10 हजार का इनामी बदमाश कानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा
Share your love

संवाद 24 संवाददाता। कानपुर, सावधानी से चलो… नहीं तो कोई आपकी जेब भी ऐसे ही काट ले जाएगा। कानपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक बड़े फ्रॉडिए को देहरादून से धर दबोचा। नाम है रवीन्द्रनाथ सोनी उर्फ अब्दुल। इस शातिर ठग पर कानपुर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम रखा था। गिरफ्तारी 42.29 लाख की ठगी के मामले में हुई है, लेकिन असली खेल इससे कहीं बड़ा है। इस गिरोह ने दुबई की एक बड़ी कंपनी को करीब 24 करोड़ रुपए का चूना लगाया है।
कैसे फंसाया पिता-पुत्र को? परेड थाना क्षेत्र के नवाब इब्राहीम हाता निवासी 75 वर्षीय अब्दुल करीम और उनके बेटे तलहा करीम (जो दुबई की एक प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी करते हैं) को ठग ने 2021 में फोन पर घेरा। खुद को “ब्लूचिप कामर्शियल ब्रोकर एंड ब्लूचिप ग्रुप ऑफ कंपनीज” का सेल्स एग्जीक्यूटिव बताकर आया। लालच दिया “36 से 46 महीने में आपकी रकम दोगुनी हो जाएगी। तलहा जब छुट्टी में कानपुर आए तो रवीन्द्रनाथ सोनी खुद दिल्ली के मालवीय नगर से मिलने आया। चिकनी-चुपड़ी बातें, आकर्षक ब्रोशर और झूठे प्रॉमिस। बस, बात बन गई।
2021 से 2024 तक पिता-पुत्र ने अलग-अलग किस्तों में ठग के खातों में 42 लाख 29 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब तीन साल बाद भी न पैसा दोगुना हुआ, न मूलधन लौटा, तब जाकर आँख खुली। 5 जनवरी 2025 को अब्दुल करीम ने कोतवाली में IPC की धारा 406 (अमानत में खयानत) और 420 (धोखाधड़ी) में मुकदमा दर्ज कराया।
और भी कई शिकार पुलिस जांच में पता चला कि रवीन्द्रनाथ सोनी उर्फ अब्दुल पर अलीगढ़ के इगलास थाने लखनऊ के विकास नगर थानेमें भी ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। सबसे बड़ा खुलासा ये वही शख्स है जिसके गिरोह ने दुबई की कंपनी के साथ मिलकर 24 करोड़ रुपए का घपला किया था।सर्विलांस और दबिशमामला दर्ज होने के बाद आरोपित फरार हो गया था।
कानपुर पुलिस की सर्विलांस टीम ने उसका लोकेशन देहरादून ट्रेस किया। मंगलवार सुबह कोतवाली इंस्पेक्टर और टीम ने देहरादून पुलिस की मदद से उसे दबोच लिया। फिलहाल पूछताछ जारी है और 24 करोड़ के दुबई घोटाले में भी उससे कड़ाई से सवाल किए जा रहे हैं।सबक कोई फोन पर “पैसा दोगुना” करने का लालच दे तो सीधे कानूनी कार्रवाई करें। अनजान कंपनी में निवेश से पहले SEBI रजिस्ट्रेशन, कंपनी का CIN नंबर और पिछले रिकॉर्ड जरूर चेक करें। दुबई या विदेशी कंपनी का नाम लेकर ठगना आजकल सबसे कॉमन तरीका बन गया है। कानपुर पुलिस ने एक और शातिर ठग को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। लेकिन ऐसे सैकड़ों अभी भी घूम रहे हैं…






