चौबेपुर में दिल दहला देने वाली घटना: खेत गया युवक सुबह झाड़ियों में मिला खून से लथपथ

संवाद 24 संवाददाता। बिल्हौर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के देवकली गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे झाड़ियों में 35 साल के युवक हिमांशु कटियार का रक्तरंजित शव उनकी बाइक के पास पड़ा मिला। हिमांशु सोमवार देर रात छुट्टा पशुओं को भगाने और खेत की निगरानी करने गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। सुबह जब ग्रामीणों ने उनकी बाइक देखी और पास गए तो खौफनाक मंजर देख उनके होश उड़ गए।

हिमांशु कटियार पुत्र स्वर्गीय भूप नारायण देवकली गांव के साधारण किसान थे। उनकी ढाई साल की मासूम बेटी परी और पत्नी पूजा अब पूरी तरह बेसहारा हो चुकी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गाँव में मातम पसरा हुआ है।मौके पर क्या दिखा?बाइक सड़क से करीब 10-15 फीट दूर झाड़ियों में गिरी थी हिमांशु का शव बाइक से कुछ ही दूरी पर पड़ा था सिर और चेहरे पर गहरी चोटें, खून बहकर जमीन पर फैल चुका था पास में कोई बड़ा वाहन टकराने के निशान नहीं दिखे, लेकिन टक्कर की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों और ग्रामीणों को शक कुछ ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि सिर्फ एक्सीडेंट से इतनी गंभीर चोटें नहीं आ सकतीं। उनका दावा है कि रात में सड़क सुनसान रहती है और हिमांशु बहुत संभलकर गाड़ी चलाते थे। वे हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रहे। परिजनों ने पुलिस से गहन जांच और CCTV फुटेज खंगालने की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई चौबेपुर थाना प्रभारी आशीष कुमार चौबे तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों के संदेह को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट को बुलाया गया। टीम ने:खून के धब्बों के सैंपल लिए बाइक की स्थिति का निरीक्षण किया आसपास के निशान और संभावित हथियार के निशान ढूंढे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

इंस्पेक्टर चौबे ने बताया,“प्रथम दृष्टया सड़क हादसा लग रहा है, लेकिन परिजनों के शक को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा कि मौत का सही कारण क्या था।”गाँव में दहशत का माहौल यह घटना उस समय हुई है जब पिछले कुछ महीनों से इलाके में रात के समय अज्ञात वाहनों की तेज रफ्तार और छुट्टा पशुओं की समस्या बढ़ गई है। ग्रामीण अब रात में खेतों पर जाने से भी डरने लगे हैं।

हिमांशु की मासूम बेटी परी बार-बार अपने पापा को पुकार रही है, लेकिन अब वह कभी लौटकर नहीं आएंगे। एक साधारण किसान परिवार की खुशियां एक रातों रात मिट्टी में मिल गईं।पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा, चाहे मामला हादसा हो या कुछ और। पूरे इलाके की निगाहें अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं।

Pavan Singh
Pavan Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *