लखनऊ में बेकाबू कार ने मचाई तबाही

कई वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत; कई घायल

लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। आईआईएम रोड पर आर-से लॉन के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई वाहनों से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरातफरी मच गई।

हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक कैटरिंग का काम करते थे और घटना के समय अपने काम से घर लौट रहे थे।

पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में घायल कार चालक की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

मौके पर पुलिस ने वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक बहाल कराया। हादसे के सभी घायलों और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News