फर्रुखाबाद: रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी, 60 यात्री बाल-बाल बचे; चालक हादसे के बाद फरार

फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में डबरी गांव के पास मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। हरदोई जा रही रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खड्ड में उतर गई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।

जाम से बचने के लिए बस बैक कर रहा था चालक
हरदोई डिपो की यह बस फर्रुखाबाद से यात्रियों को लेकर हरदोई जा रही थी। यात्रियों के अनुसार, रामगंगा पुल पर लंबा जाम लगा होने के कारण चालक बस को बैक कर रहा था। बैक करते समय बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सीधे खड्ड में चली गई। बस झुकते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

चालक मौके से फरार
हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। इसके बाद यात्रियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।

फिलहाल बस को खड्ड से बाहर निकालने की कार्रवाई जारी है और पुलिस चालक की तलाश में है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *