
संवाद 24 आगरा। केंद्र सरकार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी गारंटी देने के लिखित वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने बुधवार को आगरा कलेक्ट्रेट पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों किसानों ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर जल्द कानून नहीं बना तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
भाकियू के पदाधिकारी ब किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचे।किसानों ने कहा 2021 के आंदोलन के बाद सरकार ने लिखित में आश्वासन दिया था कि MSP पर कानून बनेगा। चार साल बीत गए, 2025 खत्म होने को है, लेकिन आज तक कोई ड्राफ्ट तक नहीं आया। यह किसानों के साथ विश्वासघात है।
”प्रदर्शनकारियों ने अन्य मांगें भी रखीं: टोरेंट पावर कंपनी द्वारा किसानों से की जा रही मनमानी बिजली बिल वसूली तुरंत रोकी जाएआगरा को आलू निर्यात जोन घोषित किया जाएफसलों का उचित दाम न मिलने से हो रहे नुकसान की भरपाई की जाएकिसानों पर दर्ज पुराने मुकदमे वापस लिए जाएं।
ज्ञापन सौंपते हुए नेताओं ने चेताया कि अगर दिसंबर तक एमएसपी कानून पर ठोस कदम नहीं उठा तो पूरे प्रदेश में ट्रैक्टर मार्च और रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।






