प्रयागराज में घर में घुसा तेंदुआ, 9 घंटे बाद पकड़ा गया, किसान ने कमरे में किया बंद, लोगों को देखकर गुर्राता रहा, ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू

संवाद 24 उत्तरप्रदेश। प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के छिबैया गांव में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ घर में घुस गया। किसान की सूझबूझ से तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया गया। करीब 9 घंटे तक तेंदुआ घर के अंदर ही फंसा रहा। इस दौरान वह खिड़की से झांक रहे लोगों पर गुर्राता रहा

सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई। एहतियातन पूरे इलाके की घेराबंदी की गई और घर के चारों ओर जाल बिछाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब 150 अधिकारी-कर्मचारी जुटे रहे।

कैसे घर में घुसा तेंदुआ

ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार सुबह तेंदुआ गांव के पास एक तालाब के किनारे देखा गया था। लोगों की भीड़ जुटने पर किसी ने पत्थर मार दिया। इसके बाद तेंदुआ गुर्राता हुआ गांव की ओर भागा और चंद्रशेखर सिंह के घर में घुस गया

किसान की सूझबूझ से टली अनहोनी

चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि घर में उस समय 2 महिलाएं और 2 बच्चे मौजूद थे। उन्होंने किसी तरह सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया

9 घंटे बाद रेस्क्यू

काफी मशक्कत के बाद कानपुर से आई वन विभाग की डॉक्टरों की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया। बेहोश होने के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

वन विभाग के अनुसार, तेंदुए को मेडिकल जांच के बाद सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *