वरिष्ठ सहायक लंबे समय से अनुपस्थित, अनिवार्य सेवानिवृत्ति की तैयारी

संवाद 24 संवाददाता। कृषि विभाग में कार्यरत एक वरिष्ठ सहायक के लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का मामला सामने आया है। विभाग द्वारा कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद कर्मचारी ने न तो कोई स्पष्टीकरण दिया और न ही कार्यालय में उपस्थित हुए, जिसके बाद विभाग ने उनके खिलाफ अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्यवाही की तैयारी शुरू कर दी है।

जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता ने बताया कि कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक आशुतोष कुमार 13 जून 2025 से लगातार बिना अनुमति के अनुपस्थित चल रहे हैं। उन्होंने अपनी अनुपस्थिति के संबंध में न तो कोई पूर्व सूचना दी और न ही सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराया।

अधिकारी के अनुसार संबंधित कर्मचारी पहले भी कई बार बिना सूचना के अनुपस्थित रहे हैं। इस संबंध में विभाग द्वारा समय-समय पर पांच अलग-अलग नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन कर्मचारी की ओर से किसी प्रकार का उत्तर प्राप्त नहीं हुआ और न ही वे कार्यालय में उपस्थित हुए।

विभाग ने आशुतोष कुमार को अंतिम अवसर देते हुए निर्देश जारी किया है कि वे एक सप्ताह के भीतर जिला कृषि अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में जवाब न मिलने पर कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही वित्तीय हस्तपुस्तिका खंड-2, भाग-2 से 4 के मूल नियम-56 के अंतर्गत गठित स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा अनिवार्य सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया शुरू करने पर भी विचार किया जा सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की होगी।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *