माघ पूर्णिमा पर कन्नौज के मेहंदी घाट में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

संवाद 24 संवाददाता। मेहंदी घाट पर माघ पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। यहां मंदिरों में पूजा-पाठ हुआ और श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी भी की। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होती रही। जिले के अफसरों ने भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी।

रविवार को माघ पूर्णिमा के पर्व पर बड़ी तादात में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। यहां औरैया, मैनपुरी, कानपुर देहात, इटावा, औरैया समेत दूर-दराज के हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। गंगा घाट के आसपास प्रसाद, खिलौने और खान-पान की तमाम दुकानें सजी थीं। जहां से श्रद्धालुओं और उनके साथ आए बच्चों ने खरीददारी की।

गंगा स्नान के दौरान डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार मेहंदी घाट का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए स्नान, पार्किंग स्थलों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जायजा लिया। यहां पुलिस बल, फ्लड पीएसी व स्थानीय गोताखोरों की ड्यूटी चेक की। मेहंदी घाट पर श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र स्थापित किया गया। स्नान क्षेत्र में प्रवेश करने वाले मार्गो और महत्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस और पीएसी जवानों को तैनात किया गया। यहां सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *