ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, मार्ग पर लगा लंबा जाम

संवाद 24 संवाददाता। फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदागंज इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से बाजार आई थी, तभी वह ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के अमरौली गांव निवासी 44 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र सुरजीत के साथ खुदागंज आई थीं।

पुलिस ने ट्रक जब्त कर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम

महिला की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और प्रशासन ने लोगों को समझाकर करीब 40 मिनट बाद यातायात सुचारू कराया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *