गंगा किनारे तटबंध निर्माण की मांग तेज: विकास मंच और जन संघर्ष समिति का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, DM ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

फर्रुखाबाद में गंगा नदी के दोनों किनारों पर तटबंध बनाए जाने की मांग को लेकर ‘तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति’ और ‘फर्रुखाबाद विकास मंच’ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा (आशीष मिश्रा) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि जिले की सीमा से सटे पूरे गंगा तट पर दोनों ओर तटबंधों का निर्माण कराया जाए। प्रदर्शनकर्ताओं का कहना था कि हर वर्ष गंगा नदी में आने वाली बाढ़ से हजारों ग्रामीण और लाखों की आबादी गंभीर रूप से प्रभावित होती है। खेत, घर, पशुधन और जान-माल का भारी नुकसान होता है, ऐसे में तटबंध बनना बेहद जरूरी है।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए भरोसा दिलाया कि प्रशासन इस पर गंभीरता से विचार करेगा और जल्द कार्रवाई शुरू होगी।

फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि “यह समस्या हर साल दोहराई जाती है, इसलिए स्थायी समाधान के लिए तटबंध निर्माण अनिवार्य है।” प्रधान अनूप अग्निहोत्री और राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने भी तटबंध को क्षेत्र की जीवनरेखा बताते हुए जल्द निर्माण की मांग दोहराई।

ज्ञापन देने वालों में निशु दुबे (पूर्व सभासद), राजीव पाल, प्रशांत पाठक, ओपेंद्र सिंह यादव, आयुष सक्सेना, सनी बाथम, सागर गुप्ता, राजीव वर्मा, मोहित खन्ना, गौरव सिंह कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *