स्कूल परिसर में खड़ी वैन बनी आग का गोला, पल भर में मचा हड़कंप

संवाद 24 संवाददाता। थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम जरारी में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्कूल परिसर में खड़ी वैन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही पलों में वैन पूरी तरह आग का गोला बन गई। घटना के दौरान स्कूल परिसर और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम जरारी निवासी अताउल्ला की ओमनी वैन उनके साले मुस्ताक हुसैन के स्कूल परिसर में खड़ी थी। वैन को रिपेयरिंग के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान वाहन में लगी गैस प्रणाली में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक वैन पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना जहानगंज पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष राजेश राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के

Anuj Singh
Anuj Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *