गोवा क्लब अग्निकांड: मालिक थाईलैंड फरार, इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी; CM सावंत बोले— रोमियो लेन पर चलेगा बुलडोजर

संवाद 24, गोवागोवा के अरपोरा स्थित ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में 6 दिसंबर की रात हुई भीषण आग के बाद क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा देश छोड़कर फरार हो गए। हादसे में 20 कर्मचारियों और 5 पर्यटकों सहित 25 लोगों की मौत हुई थी।

दोनों मालिक थाईलैंड भागे

आग लगने के कुछ घंटे बाद ही दोनों मालिक इंडिगो फ्लाइट 6E-1073 से फुकेट (थाईलैंड) पहुंच गए।
गोवा पुलिस ने FIR दर्ज होते ही लुकआउट सर्कुलर जारी किया, लेकिन इमिग्रेशन रिकॉर्ड से पता चला कि वे 7 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे ही देश से बाहर जा चुके थे।

अब दोनों के खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है।


सरकार का ऐक्शन— रोमियो लेन बीच शैक ढहाया जाएगा

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा—
“वागाटोर में लूथरा ब्रदर्स की रोमियो लेन बीच शैक अवैध है, इसे गिराया जाएगा। बुलडोजर कार्रवाई शुरू होगी।”

वागाटोर और अस्सागाओ में क्लब चेन की दो अन्य प्रॉपर्टी को भी प्रशासन ने सील कर दिया है

इधर, थाईलैंड से गौरव लूथरा की एक नई तस्वीर भी सामने आई है, जिससे भागने की पुष्टि होती है।


जमीन के असली मालिक का दावा— नमक के खेतों पर अवैध निर्माण

जमीन के मालिक प्रदीप घाडी अमोनकर ने कहा—

  • क्लब नमक के खेतों पर अवैध रूप से बनाया गया था
  • यह मामला 20 वर्षों से कोर्ट में लंबित है

अब तक 5 लोग गिरफ्तार

हादसे के बाद पुलिस ने क्लब मैनेजमेंट के 5 लोगों को हिरासत में लिया है—

  • ऑपरेशनल स्टाफ भारत कोहली (दिल्ली से गिरफ्तार)
  • चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोडक
  • जनरल मैनेजर विवेक सिंह
  • बार मैनेजर राजीव सिंघानिया
  • गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर

गोवा सरकार की नई एडवाइजरी

हादसे के बाद राज्य सरकार ने नाइट क्लब, रेस्टोरेंट, बार और इवेंट वेन्यू के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है।
साथ ही, घटना की जांच के लिए 4 सदस्यीय मजिस्ट्रियल कमेटी बनाई गई है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *