ऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी अल्बनीज ने पद पर रहते की शादी
Share your love

जोडी हेडन बनीं दूसरी पत्नी, एक ही सीट से 10 बार चुनकर आए सांसद, बचपन से जुड़ी भावनात्मक कहानी भी सामने आई
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने 62 वर्ष की आयु में अपनी पार्टनर जोडी हेडन से शादी कर ली है।
हेडन फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर से जुड़ी हैं। फरवरी 2024 में दोनों की सगाई हुई थी।
इस शादी के साथ अल्बनीज ऑस्ट्रेलियाई इतिहास के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने पद पर रहते हुए विवाह किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी।
अल्बनीज: दूसरी बार शादी, 2019 में पहली पत्नी से अलग हुए
अल्बनीज 2019 में अपनी पहली पत्नी कार्मेल टेबट से अलग हो गए थे। कार्मेल न्यू साउथ वेल्स की डिप्टी प्रीमियर रह चुकी हैं। दोनों का एक बेटा भी है।
तलाक के बारे में अल्बनीज ने कहा था कि यह उनके लिए बहुत कठिन समय था—
“मुझे नहीं पता था कि हमारा तलाक हो जाएगा… कार्मेल ने आगे बढ़ने का फैसला किया।”
उनका तलाक न्यू ईयर के दिन औपचारिक रूप से हुआ।
2022 से ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री
मई 2022 में अल्बनीज ऑस्ट्रेलियन लेबर पार्टी (ALP) की ओर से देश के 31वें प्रधानमंत्री बने।
मां ने कभी शादी नहीं की—14 साल की उम्र में पता चली सच्चाई
अल्बनीज का बचपन भी काफी भावनात्मक रहा।
- वे सोचते थे कि उनके पिता की मौत बचपन में सड़क दुर्घटना में हो गई थी।
- 14 साल की उम्र में उनकी मां मैरियन ने सच बताया कि उनके पिता कार्लो एक क्रूजशिप मैनेजर थे, जिनसे 1962 में विदेश यात्रा के दौरान प्रेम हुआ था।
- कार्लो पहले से सगाईशुदा थे और सामाजिक दबाव के कारण रिश्ता नहीं तोड़ सके।
- मैरियन ने जीवनभर शादी नहीं की और अकेले ही अल्बनीज का पालन-पोषण किया।
करीबी लोग उन्हें प्यार से “अल्बो” कहते हैं। रॉक म्यूजिक के बड़े प्रशंसक हैं और 2013 में लोकप्रिय शो “Rage” में गेस्ट होस्ट भी रह चुके हैं।
एक ही सीट से लगातार 10 बार सांसद
1996 में अल्बनीज पहली बार ग्रैन्डलर (न्यू साउथ वेल्स) सीट से चुने गए और अब तक 10 बार लगातार इसी क्षेत्र से चुनाव जीत चुके हैं।
पहले भाषण में उन्होंने कहा था—
“मैं चाहता हूँ कि लोग मुझे ऐसे व्यक्ति के रूप में याद करें जो मजदूर वर्ग और अपने क्षेत्र की तरक्की के लिए हमेशा खड़ा रहा।”
जोडी हेडन से मुलाकात और प्यार की शुरुआत
दोनो की मुलाकात 2020 में एक बिजनेस मीटिंग के दौरान हुई, जब अल्बनीज अपनी पहली शादी से अलग हुए थे और जोडी भी सिंगल थीं।
धीरे-धीरे बातचीत और मुलाकातें बढ़ीं।
2021 में अल्बनीज का गंभीर कार एक्सीडेंट हुआ। जोडी हेडन उन्हें अस्पताल में गंभीर हालत में देखकर भावुक हो गईं और एहसास हुआ कि वह उनसे कितना प्यार करती हैं। यह घटना दोनों को और करीब ले आई और पिछले साल सगाई के बाद अब उन्होंने शादी कर ली।






