इंटर के मेधावी छात्र रौनक ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान, साकेत नगर में कोहराम

संवाद 24 संवाददाता। कानपुर के साकेत नगर में उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब इलाके के 17 वर्षीय इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र रौनक पाठक ने सोमवार सुबह जूही रेलवे यार्ड के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर ही रौनक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां बार-बार बेहोश हो रही थीं, तो पिता सदमे में कुछ बोल ही नहीं पा रहे थे।

सुबह 6:30 बजे घर से निकला था, किसी को कुछ नहीं बताया ”रौनक के पिता ने आंसुओं भरी आंखों से बताया, “रौनक सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से निकला था। हमने समझा शायद ट्यूशन या कहीं घूमने जा रहा है। उसने किसी से कुछ नहीं कहा। थोड़ी देर बाद ही हमें खबर मिली कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।”परिजनों ने बताया कि रौनक पढ़ाई में बहुत होशियार था और इस बार इंटर में अच्छे नंबर लाने की तैयारी कर रहा था। अभी तक आत्महत्या के सटीक कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन परिवार का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से थोड़ा चुप-चुप सा रहने लगा था।

जीआरपी ने संभाला मौका, शव भेजा पोस्टमार्टम के लिएसूचना मिलते ही जूही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। रौनक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि मामला संवेदनशील है और हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

साकेत नगर के इस मध्यमवर्गीय परिवार में मातम पसरा हुआ है। पड़ोसी और रिश्तेदार तसल्ली देने पहुंच रहे हैं, लेकिन रौनक की मां को अभी तक होश नहीं आ रहा। एक होनहार बेटे की यह अचानक विदाई पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया है।

Pavan Singh
Pavan Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *