बहन के तिलक में जा रहे भाई की मौत, बाइक तालाब में गिरी
Share your love

फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तीन युवक बाइक से बहन के तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी बीरपुर गांव मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में बनियानी गांव, थाना गुरसहायगंज (कन्नौज) निवासी सचिन दिवाकर (23) की मौत हो गई। साथ में मौजूद सतीश कुमार और रामकुमार घायल हुए।

ग्रामीणों ने आवाज सुनते ही एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एम्बुलेंस पायलट विकास और ईएमटी रजनीश ने घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। डॉक्टर वशिष्ठ कटियार ने सचिन को मृत घोषित किया। सचिन अपनी बहन नंदिनी के तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था। मृत्यु की सूचना पर परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे और कोहराम मच गया। पिता शेरसिंह और भाई रामू रो पड़े।

मृतक सचिन अपने साथियों के साथ बाइक से लौट रहा था। हादसे का कारण अचानक बाइक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।






