04 मई 2026 का वैदिक पंचांग एवं विस्तृत राशिफल

Share your love

आचार्य मधुसूदन अग्निहोत्री (वैदिक ज्योतिष, कर्मकांड एवं धर्मनिर्णय विशेषज्ञ)
वैदिक पंचांग
अंग्रेजी दिनांक – 04 मई 2026, सोमवार

कालगणना
सृष्टि संवत् – 1,95,58,85,127
युगाब्द – 5128
विक्रम संवत् – 2083 (रौद्र संवत्सर)
शक संवत् – 1948
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म

मास, पक्ष एवं वार विवरण
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – कृष्ण
तिथि – तृतीया रात्रि 01:21 तक, तत्पश्चात् चतुर्थी
वार – सोमवार

नक्षत्र, योग एवं करण
नक्षत्र – अनुराधा प्रातः 10:05 तक, तत्पश्चात् ज्येष्ठा
योग – परिघ रात्रि 09:12 तक, तत्पश्चात् शिव
करण – वणिज दोपहर 12:15 तक, तत्पश्चात् विष्टि (भद्रा) रात्रि 01:21 तक

चंद्र गोचर
चन्द्रमा – वृश्चिक राशि में प्रातः 09:58 तक, तत्पश्चात् धनु राशि में प्रवेश

सूर्य, काल एवं मुहूर्त (फर्रुखाबाद स्थानीय समय)
सूर्योदय – 05:43
सूर्यास्त – 07:08
अभिजित मुहूर्त – दोपहर 11:58 से 12:43 तक
राहुकाल – प्रातः 07:30 से 09:00 तक
दिशाशूल – पूर्व दिशा में (सोमवार होने के कारण)

व्रत-पर्व एवं विशेष जानकारी
आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का योग है। आज दोपहर 12:15 से भद्रा प्रारंभ हो रही है जो रात्रि 01:21 तक रहेगी। सोमवार का दिन होने से शिव उपासना विशेष फलदायी है। चन्द्रमा प्रातः 09:58 पर नीच राशि वृश्चिक से निकलकर गुरु की राशि धनु में प्रवेश करेंगे, जिससे मानसिक तनाव में कमी आएगी और धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज ज्येष्ठा नक्षत्र होने के कारण गंडमूल नक्षत्र का प्रभाव भी रहेगा।

आज का राशिफल: 04 मई 2026, सोमवार

मेष(चू,चे,चो, ला,ली, लू,ले,लो, आ)
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए द्वार खोलने वाला सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन को उच्च अधिकारियों द्वारा सराहा जाएगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और पिता के मार्गदर्शन से आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, विशेषकर खान-पान का ध्यान रखें।
उपाय – भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करें।

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन पैतृक संपत्ति के मामलों को सुलझाने के लिए उत्तम है। वाणी पर संयम रखना अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। व्यापार में निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन धैर्य से स्थितियां संभल जाएंगी। दोपहर के बाद मानसिक शांति का अनुभव होगा।
उपाय – शिव चालीसा का पाठ करें और गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत लाभकारी रहने वाला है। नए व्यापारिक अनुबंध होने की प्रबल संभावना है। यदि आप साझेदारी में कोई कार्य कर रहे हैं, तो उसमें पारदर्शिता बनाए रखें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और प्रेम आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा। शाम के समय किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।
उपाय – गणेश जी को 21 दूर्वा चढ़ाएं और महामृत्युंजय मंत्र का एक माला जप करें।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विरोधियों और गुप्त शत्रुओं पर आपकी विजय निश्चित है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, जिससे आप कठिन कार्यों को भी सुगमता से पूर्ण कर लेंगे।
उपय – चन्द्रमा को कच्चे दूध का अर्घ्य दें और शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे घर में उत्सव का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता दिलाने वाला है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कला और लेखन से जुड़े लोगों को आज नई पहचान मिल सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
उपाय – आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और शिवलिंग पर लाल चंदन अर्पित करें।

कन्या(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उन्हें समय दें। कार्यस्थल पर वातावरण आपके पक्ष में रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता अधिक रह सकती है, लेकिन दिन के अंत में संतोष प्राप्त होगा।
उपाय – भगवान गणेश को शमी पत्र चढ़ाएं और जरूरतमंदों को फल दान करें।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, टी, तू, ते)
आज आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और उनका सहयोग प्राप्त होगा। छोटी दूरी की यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। संचार और मीडिया से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन विशेष उपलब्धियों भरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और नए संपर्क बनेंगे।
उपाय – माँ लक्ष्मी की आरती करें और शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहने वाला है। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। आपकी वाणी की मधुरता सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपको विशिष्ट स्थान दिलाएगी। निवेश के लिए दिन बहुत अनुकूल है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी, परिवार के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा।
उपाय – हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
चन्द्रमा का आपकी राशि में प्रवेश व्यक्तित्व में निखार लाएगा। आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है जो भविष्य के लिए शुभ होगी। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से भेंट होगी। आज आपकी योजनाएं सफल होंगी और मन में सकारात्मक विचार बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय – मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं और भगवान विष्णु की पूजा करें।

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज खर्चों की अधिकता मन को थोड़ा चिंतित कर सकती है, इसलिए बजट का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक यात्राओं से बचने का प्रयास करें। दोपहर के बाद स्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा। विदेश से संबंधित कार्यों या विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को लाभ मिल सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी।
उपाय – शनि चालीसा का पाठ करें और पीपल के वृक्ष के पास तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ(गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, da)
आज आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। पुराने निवेश से बड़ा लाभ होने की संभावना है। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा और उनके साथ सुखद समय व्यतीत होगा। लम्बे समय से अटके हुए कार्य आज गति पकड़ेंगे। संतान की उन्नति से मन हर्षित रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी और यश-कीर्ति प्राप्त होगी।
उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें और काली चींटियों को आटा डालें।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी और पदोन्नति के योग बनेंगे। उच्च अधिकारियों और पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नई जिम्मेदारी मिलने से मन उत्साहित रहेगा। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
उपाय – गुरुदेव का आशीर्वाद लें और भगवान शिव को पीले पुष्प अर्पित करें।
शुभम भवतु।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News