ठठिया क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक-परिचालक सुरक्षित

संवाद 24 संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक ट्रक का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसा एक्सप्रेसवे के 209 किलोमीटर के पास हुआ। दुर्घटना में ट्रक को नुकसान पहुंचा, लेकिन चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित रहे।

पुलिस के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार से गुजर रहा था तभी अचानक आगे का टायर फट गया। टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस और यूपीडा (UPEDA) की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाकर हाईवे चौकी पर सुरक्षित खड़ा कराया गया, जिससे यातायात सामान्य बना रहा।

ट्रक चालक की पहचान हरियाणा के नगीना थाना, न्यू मेवात निवासी अनीश पुत्र इरफान तथा परिचालक की पहचान सलीम पुत्र पित्तल के रूप में हुई है। दोनों गुड़गांव से पुट्टी लादकर एक्सप्रेसवे के रास्ते गोरखपुर जा रहे थे।

ठठिया थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और चालक-परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर यातायात को सामान्य कर दिया है।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News