कन्नौज में बैंक कर्मियों की हड़ताल, 400 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

संवाद 24 संवाददाता। गुरुवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने विभिन्न बैंक शाखाओं के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया। हड़ताल के चलते जिले में लगभग 400 करोड़ रुपये के लेनदेन पर असर पड़ा।

यह हड़ताल यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के आह्वान पर आयोजित की गई, जिसमें जिले भर के बैंक कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने बैंक शाखाओं में कार्य बंद रखते हुए आउटसोर्सिंग नीति और संभावित निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया।

यूनियन के जिला महामंत्री गौरव मिश्रा ने बताया कि बैंकों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति की तैयारी की जा रही है, जिससे नियमित कर्मचारियों के हित प्रभावित हो सकते हैं। इसके साथ ही बैंकों के निजीकरण की संभावनाओं को लेकर भी कर्मचारियों में असंतोष है।

उन्होंने कहा कि पर्याप्त स्टाफ की कमी के कारण मौजूदा कर्मचारियों पर कार्यभार लगातार बढ़ता जा रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए बैंकों में नई भर्ती किए जाने की मांग की गई है। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली को भी प्रमुख मांगों में शामिल किया है।

प्रदर्शन के दौरान जिला मंत्री गौरव द्विवेदी, उपाध्यक्ष सुमित द्विवेदी, जिला मंत्री सचिन चौहान, राजेंद्र यादव, अमरजीत, मुकेश कुमार, नवीन और रामगोपाल सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News