जहरीला पदार्थ खाने से 25 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Share your love

संवाद 24 संवाददाता। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सगरा गांव में एक 25 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान लालू राजपूत (25) के रूप में हुई है। बुधवार को उसने अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शव को मर्चरी में रखवाकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।






