गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सख्त सुरक्षा, पुलिस नें चलाया सघन चेकिंग अभियान

संवाद 24 संवाददात। गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। इसी क्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे आमजन में सुरक्षा के प्रति विश्वास कायम हो सके।

डीएसपी अजय वर्मा के नेतृत्व में बम स्क्वॉड, एंटी सबोटाज टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ कस्बा मोहम्मदाबाद में व्यापक जांच की गई। अभियान के तहत मोहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और आसपास के क्षेत्रों में बारीकी से तलाशी ली गई।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नीम करोरी मंदिर परिसर, बाबा लक्षण दास की तपोस्थली, गुफा तथा आसपास के आवासीय क्षेत्रों की भी गहन जांच की गई। इसके साथ ही बेवर रोड और संकिसा रोड के प्रमुख बाजारों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।

अभियान के दौरान डॉग स्क्वॉड हैंडलर धर्मपाल सिंह अपने प्रशिक्षित कुत्ते ‘गिवी’ के साथ मौजूद रहे। वहीं एंटी सबोटाज टीम के हेड कांस्टेबल शिवाकांत और विशाल बलियान ने संदिग्ध वस्तुओं की तकनीकी जांच कर सुरक्षा का स्तर और मजबूत किया।

भारी पुलिस बल रहा तैनात इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक सुरेश चाहर, यतेंद्र सिंह, उदयपाल सिंह राजावत, अरविंद अवस्थी सहित भारी पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे अभियान को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा सका।

डीएसपी अजय वर्मा ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें और किराएदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।

पुलिस के इस सघन चेकिंग अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए इसे गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया।

Anuj Singh
Anuj Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *