मिर्जापुर AI अश्लील वीडियो कांड: गैंग का सरगना फरीद अहमद मुठभेड़ में गिरफ्तार, बाएं पैर में लगी गोली

Share your love

संवाद24 मिर्जापुर। AI तकनीक से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव देने के गंभीर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस संगठित गिरोह के मुख्य आरोपी फरीद अहमद को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जिम में आने वाली करीब 50 हिंदू लड़कियों की तस्वीरों का दुरुपयोग कर AI के जरिए अश्लील वीडियो तैयार किए। इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िताओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। पीड़िताओं की शिकायत के बाद मामला उजागर हुआ।

पुलिस के अनुसार, फरीद अहमद की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। देर रात तलाशी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू में लिया। आरोपी के पास से अवैध हथियार और डिजिटल उपकरण भी बरामद होने की बात कही गई है

इस मामले में पुलिस पहले ही 5 जिम मालिकों/संचालकों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दायरे में आए जिमों को सील किया गया है, ताकि साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो। पुलिस का कहना है कि जिमों के माध्यम से ही पीड़िताओं से संपर्क और ब्लैकमेलिंग का नेटवर्क चलाया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट, ब्लैकमेलिंग, अवैध हथियार, और धर्मांतरण से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है। डिजिटल फॉरेंसिक जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि और पीड़ित सामने आ सकते हैं। मुठभेड़ में घायल मुख्य आरोपी से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News