UP रोडवेज में बंपर भर्ती: 8वीं और 12वीं पास युवाओं को बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

Share your love

संवाद 24 लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) की ओर से प्रदेश भर के युवा बेरोजगारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 2026 में यूपी रोडवेज़ ने बंपर भर्ती अभियान शुरू किया है, जिसमें 8वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों को बिना लिखित परीक्षा के सरकारी रोजगार पाने का मौका मिलेगा।

इस भर्ती पहल के तहत सहारनपुर मंडल में UPSRTC 420 संविदा बस चालकों और 156 परिचालकों (कंडक्टर) के पदों पर भर्ती करेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 28 जनवरी 2026 को एक रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जहाँ उम्मीदवार आवेदन, दस्तावेज़ सत्यापन और चयन प्रक्रियाओं से एक ही दिन में गुजरेंगे।

चालक (Driver) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 8वीं पास होना आवश्यक है और इसके साथ ही उनके पास वैध भारी वाहन (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। परिचालक (Conductor) पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि मेरिट और प्रक्रिया आधारित चयन का पालन किया जाएगा।

इस भर्ती सेक्सन की खास बात यह है कि चयन स्थल पर ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आवश्यक परीक्षण होंगे, जिससे उम्मीदवारों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए UPSRTC के लोनी प्रशिक्षण केंद्र पर भेजा जाएगा, जहां सेवा प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति पत्र भी जारी किया जाएगा।

यूपी रोडवेज़ की यह पहल युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और परिवहन सेवाओं में कार्यरत स्टाफ की कमी को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News