मंडी की कमान युवा नेतृत्व के हाथ: अर्पित राजपूत बने आलू आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष

संवाद 24 संवाददाता। सातनपुर आलू मंडी स्थित आलू आढ़ती एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति के साथ संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया मंडी प्रशासन की निगरानी में पूरी की गई, जिसमें आढ़तियों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली।

चुनाव में सांसद पुत्र अर्पित राजपूत को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। उनकी नियुक्ति पर मंडी में मौजूद आढ़तियों ने सहमति जताते हुए संगठन के सुदृढ़ संचालन की अपेक्षा व्यक्त की।

नवगठित कार्यकारिणी में मोनी गुप्ता को महामंत्री, राजीव चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष तथा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजय गंगवार उर्फ सन्नू को संरक्षक नियुक्त किया गया। एसोसिएशन की विस्तृत कार्यकारिणी की घोषणा आगामी सप्ताह बैठक के बाद किए जाने की जानकारी दी गई।
चुनाव के उपरांत आयोजित स्वागत समारोह में सैकड़ों आढ़तियों और व्यापारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी। कार्यक्रम में मंडी से जुड़े वरिष्ठ आढ़ती और व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन को मजबूती देने और आपसी समन्वय से कार्य करने की बात कही।

एसोसिएशन की बैठक की अध्यक्षता चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू कनौजिया ने की, जबकि संचालन रामलड़ैते राजपूत द्वारा किया गया। वक्ताओं ने आलू व्यापार से जुड़ी समस्याओं, मंडी व्यवस्था और व्यापारिक हितों को लेकर सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्पित राजपूत ने सभी आढ़तियों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि एसोसिएशन के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और मंडी के विकास के लिए ठोस पहल की जाएगी।

Anuj Singh
Anuj Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News