एटा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, घर के कमरे में तीन महिलाओं की नृशंस हत्या

संवाद 24 एटा। एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन महिलाओं की सिर कूचकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, एक महिला का शव बेड पर पड़ा मिला, जबकि दो अन्य महिलाओं के शव कमरे के फर्श पर खून से लथपथ अवस्था में मिले। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या में किसी भारी वस्तु के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है।

मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के निष्कर्ष आने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *