डीसीएम की टक्कर से कोटेदार पति की मौत, फतेहगढ़–कानपुर मार्ग पर हादसा, दो साथी घायल, एक की हालत गंभीर

संवाद 24 संवाददाता। फतेहगढ़–कानपुर राज्य मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम हुए सड़क हादसे में कोटेदार के पति की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार उनके दो साथी घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा कमालगंज थाना क्षेत्र के कतरौली पट्टी गांव के पास हुआ। ग्राम पूरनपुर निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति निजी काम से कन्नौज गए थे। शाम करीब 6 बजे वह दो साथियों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, तभी फतेहगढ़ की ओर से आ रही डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी

सूचना पर पहुंची खुदागंज चौकी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कोटेदार के पति को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं।

मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *