सरप्राइज के नाम पर खौफनाक हमला: भाभी ने ननद पर चाकू-चिमटा से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

Share your love

संवाद 24 संवाददाता। रिश्तों की मिठास को कलंकित करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना रविवार को ट्रांस यमुना कॉलोनी के राधा नगर में सामने आई। भाभी ने ‘सरप्राइज’ देने के बहाने ननद की आंखों पर पट्टी बांधकर हाथ चुनरी से बांध दिए और फिर घरेलू सामान को हथियार बनाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू, चिमटा और कलछी से किए गए ताबड़तोड़ वारों से ननद लहूलुहान हो गई। उसकी चीखें सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। घायल युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी भाभी को हिरासत में ले लिया है।


घटना की जानकारी के अनुसार, राधा नगर निवासी ऑटो चालक गिरीश अग्रवाल का छोटा बेटा शिवांशु ने करीब एक साल पहले कचहरी घाट की रहने वाली पूजा से प्रेम विवाह किया था। रविवार सुबह घर में अधिकांश सदस्य बाहर थे—गिरीश काम पर, पत्नी संगीता और शिवांशु गमी में, छोटा बेटा आलोक कोचिंग में। घर पर केवल बेटी प्रिया (ननद) और पुत्रवधू पूजा थीं।


आरोप है कि सुबह करीब 9 बजे पूजा ने प्रिया को सरप्राइज देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया। आंखों पर चुनरी बांधकर पट्टी की और दोनों हाथ भी बांध दिए। इसके बाद उसने चाकू से सिर और चेहरे पर कई वार किए। फिर चिमटा, कलछी और अन्य घरेलू सामान से हमला जारी रखा। प्रिया की चीख-पुकार पर परिजन पहुंचे और पूजा को रोककर प्रिया को अस्पताल पहुंचाया।


पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में हमले की वजह परिवारिक विवाद बताई जा रही है, लेकिन सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे मामले समाज में बढ़ती असहिष्णुता और घरेलू हिंसा की गंभीर समस्या को उजागर करते हैं। रिश्तों में विश्वास की यह क्रूरता न केवल परिवार को तोड़ती है, बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख देती है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News