अलीगढ़ के लापता इंस्पेक्टर पर इनाम घोषित, परिवार बोला “हमें पुलिस पर भरोसा नहीं”
Share your love

संवाद 24 संवाददाता। अलीगढ़ के लापता इंस्पेक्टर अनुज के मामले में नया मोड़ आ गया है। उन पर इनाम घोषित कर दिया गया है। परिवार का कहना है—“हमें अलीगढ़ पुलिस पर भरोसा नहीं है।”
जांच हाथरस को सौंपी गई
मामले की जांच अब हाथरस जिले के सिकंदराराऊ CO को दी गई है। उन्होंने गाजियाबाद में कई लोगों से पूछताछ भी की है। इसके साथ ही यूपी के सभी थानों को इंस्पेक्टर अनुज का पूरा प्रोफाइल और विवरण भेज दिया गया है। 10 दिसंबर को यह मामला हाईकोर्ट में सुना जाएगा।
इंस्पेक्टर कब और कैसे गायब हुए?
अनुज अलीगढ़ के महुआखेड़ा क्षेत्र की प्रभातनगर कॉलोनी में पत्नी मनीता के साथ रहते थे। उनकी पोस्टिंग अलीगढ़ पुलिस लाइन में थी।
हम जब उनके घर पहुंचे तो ताला बंद मिला। आसपास के लोगों ने बताया, बिना कैमरे पर बोलने की शर्त पर—
“17 सितंबर की रात आखिरी बार इंस्पेक्टर अनुज को देखा गया था। उसी रात पुलिस भी घर आई थी, इसके बाद से वह कभी दिखाई नहीं दिए।






