कानपुर देहात : प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया जहर, एंबुलेंस की देरी से गई जान
Share your love

संवाद 24 संवाददाता। कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के रमऊ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते 26 साल के युवक प्रशांत बाबू ने शनिवार को घर में ही जहरीला पदार्थ खा खा लिया। परिजनों ने आनन-फानन उसे राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन एंबुलेंस पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा की देरी हो गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचते-पहुंचते प्रशांत ने दम तोड़ दिया।
परिजनों का आरोप है कि अगर एंबुलेंस समय पर आ जाती तो उनकी जान बच सकती थी।“दोपहर 12 बजे से फोन कर रहे थे, एक बजे के बाद आई एंबुलेंस”मृतक प्रशांत के बड़े भाई पारस कुमार ने दुखी स्वर में बताया, “शनिवार को भाई की तबीयत बहुत खराब हो गई थी। हम उसे राजपुर पीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने कहा – हालत गंभीर है, तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाओ। हमने दोपहर करीब 12 बजे से 108 एंबुलेंस को लगातार फोन किया, लेकिन एंबुलेंस एक बजे के बाद पहुंची। इतनी देरी में भाई की हालत और बिगड़ गई।”
प्रेम प्रसंग में आया था तनाव राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का लग रहा है। युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। परिजनों ने भी यही बात कही है। फिलहाल तहरीर नहीं मिलीं मिली है, जैसे ही परिजन प्रार्थना पत्र देंगे, वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को हुआ अंतिम संस्कार, गांव में शोक की लहर सोमवार को प्रशांत बाबू का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया। गांव के अंत्येष्टि स्थल पर जैसे ही चिता सजी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां बार-बार बेहोश हो रही थीं। ग्रामीणों ने भी आंसू नहीं रोक पाए।
यह घटना एक बार फिर 108 एंबुलेंस सेवा की लेट लतीफी पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर मरीजों को समय पर एंबुलेंस न मिलने की शिकायतें सामने आती रहती है। प्रशांत की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।






