वशीकरण के चक्कर में हत्या: तंत्र विद्या के झांसे ने ले ली युवक की जान

Share your love

संवाद 24 कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक व्यापारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। मामला सिर्फ आपसी विवाद का नहीं, बल्कि तंत्र–विद्या और वशीकरण जैसे अंधविश्वास के अंधे कुएं में गिरने का नतीजा है। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वशीकरण के भरोसे लौटी प्रेमिका, फिर टूटा भ्रम – जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपनी प्रेमिका को वापस पाने के लिए लंबे समय से तंत्र–मंत्र और वशीकरण का सहारा ले रहा था। प्रेमिका की शादी हो चुकी थी, लेकिन कुछ समय बाद उसका पति से विवाद हुआ और वह मायके लौट आई।

युवक ने इसे तंत्र विद्या की ‘सफलता’ मान लिया और और भी गहराई से इस रास्ते में फंसता चला गया। बाद में प्रेमिका अपने पति से सुलह कर वापस ससुराल चली गई। इससे परेशान युवक ने तांत्रिक को दोबारा मोटी रकम देकर वशीकरण कराने की कोशिश की। पैसों पर विवाद बना मौत की वजह यही वह मोड़ था जहाँ से जिंदगी और मौत का खेल शुरू हुआ।

तंत्र–विद्या के नाम पर दिए गए पैसों को लेकर दोनों के बीच बहस तेज हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी तांत्रिक को लगा कि उसकी पोल खुल सकती है। इसी डर और मौके का फायदा उठाकर उसने युवक पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आत्महत्या का नाटक और पुलिस की तत्परता – हत्या के बाद आरोपी ने अपराध छुपाने के लिए एक चाल चली। उसने ब्लेड पर खून लगाकर इसे आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया। लेकिन घटना की जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिनसे हत्या का राज़ खुल गया। तकनीकी जाँच, कॉल डिटेल और सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अंधविश्वास का अंजाम एक जिंदगी खत्म, एक जेल में – यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि तंत्र–मंत्र और वशीकरण जैसे अंधविश्वास लोगों को किस तरह भटका देते हैं। प्रेमिका को वापस पाने की लालसा में युवक गलत राह पर चला गया और अंत में अपनी जान गंवा बैठा। वहीं, झूठे दावों और लालच में फंसे तांत्रिक ने भी एक जीवन समाप्त कर दिया और खुद भी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया।

Pavan Singh
Pavan Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News