गंगा एक्सप्रेसवे का दायरा बढ़ेगा, प्रयागराज से सोनभद्र तक 350 किमी नए खंड के लिए भूमि अधिग्रहण जल्द

Share your love

संवाद 24 प्रयागराज। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे के अंतिम चरण के करीब पहुंचने के साथ ही अब इसके विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से सोनभद्र जिले के शक्तिनगर तक बढ़ाने की योजना बनाई है, जिसके तहत लगभग 350 किलोमीटर लंबे नए खंड का निर्माण प्रस्तावित है।

परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित विस्तार पर अनुमानित 40 से 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने की संभावना है। इस नए खंड के निर्माण से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों को तेज और सुगम सड़क संपर्क मिलेगा, जिससे औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यूपीडा (UPDA) द्वारा इस परियोजना के लिए एलाइनमेंट के तीन संभावित विकल्प तैयार किए जाएंगे। इनमें से अंतिम मार्ग का चयन होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि एलाइनमेंट तय करने में लगभग पांच से छह माह का समय लग सकता है।

गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार से प्रयागराज से सोनभद्र क्षेत्र तक आवागमन सुगम होने के साथ-साथ औद्योगिक गलियारों के विकास, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News