कांवड़ यात्रा को लेकर अमरोहा में ट्रैफिक प्लान लागू, 9 फरवरी से भारी वाहनों का डायवर्जन

Share your love

संवाद 24 अमरोहा। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए अमरोहा पुलिस ने विशेष यातायात योजना तैयार की है। प्रशासन के अनुसार 9 फरवरी से दिल्ली–मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों का डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा, ताकि कांवड़ यात्रियों की आवाजाही सुरक्षित और निर्बाध बनी रहे।

जारी योजना के अनुसार 9 फरवरी से ट्रक, डंपर, कंटेनर, कैंटर, बस और अन्य व्यावसायिक वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। इससे हाईवे पर भीड़ कम रहेगी और कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

पुलिस के अनुसार 12 फरवरी की दोपहर से दिल्ली–मुरादाबाद हाईवे पर वन-वे यातायात व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इस दौरान मुरादाबाद से दिल्ली की लेन पर केवल कार, जीप, पिकअप, छोटा हाथी और आपातकालीन वाहनों को ही चलने की अनुमति होगी।

यह विशेष ट्रैफिक व्यवस्था महाशिवरात्रि के दिन शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग प्रदान करें, जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News