पिस्टल लोड करते दबंग का वीडियो वायरल, युवती ने शोषण व छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Share your love

संवाद 24 संवाददाता। उत्तरीपुरा क्षेत्र में एक दबंग युवक का पिस्टल लोड करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक खुलेआम हथियार लहराते और पिस्टल लोड करते नजर आ रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी युवक आए दिन हथियार के बल पर लोगों को धमकाने और दबाव बनाने की कोशिश करता है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इसी बीच गांव की एक युवती ने थाने पहुंचकर उसी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि दबंग युवक लंबे समय से उसका शोषण कर रहा है और विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया जाता रहा है। युवती ने छेड़छाड़ से जुड़ी शिकायत भी पुलिस को सौंपी है।

पुलिस ने युवती की तहरीर को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी सत्यता की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी की भूमिका की जांच में जुटी है।

Pavan Singh
Pavan Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News