शादी से पहले युवती पर धर्मांतरण का दबाव, अश्लील पत्र बांटकर ससुराल वालों को धमकाया मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Share your love

संवाद 24 संवाददाता। कानपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ घाटमपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और फिर शादी तय होने पर उसे ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने पीड़िता के ससुराल में अश्लील पत्र बांटकर शादी तुड़वाने की कोशिश की। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ​नाबालिग होने पर फंसाया, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल ​पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी आमिर जैदी (पुत्र हैदर अली) ने उसे तब अपने प्रेमजाल में फंसाया था जब वह मात्र 16 वर्ष की थी। आरोपी ने धोखे से पीड़िता के कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा।

​धर्म परिवर्तन न करने पर दी जान से मारने की धमकी
​मामला तब और गंभीर हो गया जब पीड़िता की शादी फरवरी माह में तय हुई। पीड़िता का आरोप है कि आमिर जैदी और उसके साथी—सनी अब्बास, रिजवी और राजा उर्फ अख्तर अंसारी युवती पर मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाने लगे। जब पीड़िता ने इससे इनकार किया, तो आरोपियों ने उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने और समाज में अश्लील पर्चे बांटने की धमकी दी।

​ससुराल पक्ष में बांटी अश्लील चिट्ठी
​आरोपी आमिर ने पीड़िता की शादी रुकवाने के लिए उसके होने वाले ससुराल पक्ष के मोहल्ले में अश्लील पत्र बंटवा दिए। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता के होने वाले पति को बुलाकर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।

​पुलिस की कार्रवाई
​एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आमिर जैदी को हिरासत में ले लिया है।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों—सनी, रिजवी और राजा—की तलाश में पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।” कृष्णकांत, एसीपी

Pavan Singh
Pavan Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News