निराश्रित बच्चों को मिलेगा लाभ, गोंडा में बाल सेवा योजना का ऑनलाइन पंजीकरण आरंभ

Share your love

संवाद 24 गोण्डा। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत अब निराश्रित और असहाय बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा गोंडा जिले में भी शुरू कर दी गई है। इससे बच्चों और उनके अभिभावकों को योजना का लाभ पाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं रहेगी और आवेदन सीधे घर बैठे किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का उद्देश्य उन बच्चों को आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक सहायता प्रदान करना है, जिनके माता-पिता या वैध अभिभावक दोनों अथवा किसी एक की मृत्यु हो चुकी है या परिवार टूटे होने के कारण वे निराश्रित हो गए हैं। योजना के तहत पात्र बच्चों को सरकार की ओर से ₹2500 प्रति माह तक की वित्तीय सहायता दी जाती है, जिससे उनके पालन-पोषण और शिक्षा में मदद मिल सके।

अब गोंडा जिले के हितग्राही सरकारी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में बच्चों तथा उनके अभिभावकों का विवरण, दस्तावेज़ और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करना शामिल है। अधिकारीयों ने बताया है कि इससे आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ेगी।

इस पहल से विशेष रूप से उन परिवारों को लाभ होने की उम्मीद जताई जा रही है, जो सामाजिक या आर्थिक कारणों से योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे थे। सरकार का उद्देश्य योजना के लाभ को अधिक से अधिक पात्र बच्चों तक पहुँचाना है ताकि उनके जीवन और शिक्षा में सकारात्मक बदलाव आ सके।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News