लखनऊ में पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में हंगामा

संवाद 24 फर्रुखाबाद। लखनऊ में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की बर्थडे पार्टी के दौरान अफरा-तफरी मच गई। स्टेज पर पवन सिंह के पहुंचने से पहले एक फैन बेकाबू होकर मंच पर चढ़ गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, इसी दौरान धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर हालात को संभाला। कुछ देर बाद पवन सिंह पार्टी में पहुंचे, जिसके बाद कार्यक्रम दोबारा शुरू हुआ। स्टेज पर चढ़ने वाले युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

सोमवार को पवन सिंह ने अपने 40वें जन्मदिन पर सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल सेंट्रम में पार्टी आयोजित की थी। इस दौरान उनकी मां ने उन्हें गले में चेन पहनाई, जिससे पवन भावुक हो गए। उन्होंने कहा—
“मां है तो जीवन है, मां नहीं तो कुछ नहीं।”

पार्टी में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी पहुंचे और पवन सिंह का जन्मदिन का केक कटवाया। दोनों ने एक-दूसरे को केक खिलाया और साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन भी बिहार से लखनऊ पहुंचकर पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने आए। पवन सिंह ने उनके पैर छुए।

इससे एक दिन पहले पवन सिंह की एक महिला के साथ केक काटते हुए तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें महिला की मांग में सिंदूर दिखाई दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

बताया जा रहा है कि नए साल पर पवन सिंह अपनी मां के साथ पटना से लखनऊ शिफ्ट हो गए हैं।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News