आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: टायर बदलते समय दिल्ली के युवक की मौत
Share your love

संवाद 24 संवाददाता।आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली निवासी 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना तालग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार देर रात हुई, जब कार का टायर बदलते समय पीछे से आए एक अनियंत्रित वाहन ने युवक को टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अतुल कुमार (24) पुत्र निवासी मयूर विहार, त्रिलोकपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। अतुल अपने साथी चंद्रशेखर के साथ दिल्ली से अयोध्या जा रहे थे। यात्रा के दौरान एक्सप्रेसवे पर करीब 180 किलोमीटर के पास उनकी कार का एक टायर पंचर हो गया।
बताया जा रहा है कि अतुल ने वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कर टायर बदलने के लिए जैसे ही नीचे उतरकर कार्य शुरू किया, तभी पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही तालग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं। हादसे के बाद परिजनों में शोक है




