एसडीएम ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ, अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान

संवाद 24 संवाददाता। तिर्वा तहसील सभागार में बुधवार को लायर्स बार एसोसिएशन तिर्वा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने उपस्थित होकर सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर तहसीलदार अवनीश कुमार, नायब तहसीलदार अमित पाठक तथा सतीश कनौजिया का अधिवक्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता समुदाय की बड़ी संख्या मौजूद रही।

उपजिलाधिकारी ने अध्यक्ष अशोक राजपूत, महामंत्री दुर्गेश शुक्ला, उपाध्यक्ष राजेश राजपूत, कोषाध्यक्ष रामसरन तथा सहसचिव मंजीत सिंह को औपचारिक रूप से शपथ दिलाई और सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से वादकारियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने की अपील की। वहीं अध्यक्ष अशोक राजपूत ने आश्वासन दिया कि बार के सभी अधिवक्ता आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करेंगे, जिससे वादकारियों को बेहतर न्यायिक सहायता मिल सके।

कार्यक्रम में आनन्द कुमार सिंह नीरज त्रिपाठी, हरवेंद्र सिंह, संजय शुक्ला, बलराम सिंह, सतीश राजपूत, मनोज राजपूत सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News